Monday, August 29, 2016

Extra

करियर में आगे बढ़ना है तो जरूर करें ये 5 काम आप करियर के किसी पर लेवल पर क्यों न हों, खुद में सुधार की गुंजाइश बनी ही रहती है। ऐसे में हमें कई बार अपना सही आकलन करना होता है। तब जाकर सही मायने में हम अपने लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं। दरअसल, खुद में सुधार करना जीवन के सबसे कठिन कार्यों में से एक है। ऐसा करने के लिए आपको खुद के भीतर झांकना पड़ता है। इसका दायरा भी विस्तृत है। इसमें सफलता हासिल करने के लिए आपको वर्क और लाइफ से जुड़ी हर एक हरकतों पर नजर रखनी होती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि आप करियर को सही दिशा देना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपकी लाइफ हैपी हो, तो प्रॉब्लम की जगह सलूशन को अपनी लाइफ में एंट्री दें। इसके लिए आप वर्कशॉप और काउंसलर की भी सलाह ले सकते हैं। इसे लाइटली न लें, यह आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं।

No comments:

Post a Comment